दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा ; 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 14 वर्षीय बेटी की मौत, माता-पिता समेत 4 घायल – धामनोद टोल नाके के आगे हुआ हादसा
रतलाम/दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की जान चली गई, जबकि उसके माता-पिता और दो छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धामनोद टोल नाके के आगे हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20…
