रतलाम/आदिवासी कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुतला फूंका और किया विरोध प्रदर्शन – हम वनवासी नहीं,आदिवासी है व अमित शाह मुर्दाबाद लगाए नारे

रतलाम/आदिवासी कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुतला फूंका और जोरदार प्रदर्शन किया

संगठन के कार्यकर्ता कोर्ट चौराहे पर इक्कठा हुए और अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के फोटो को पैरों से कुचला

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा विगत दिनों दिल्ली जनजाति संगम कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज को बार बार अपने भाषण में वनवासी शब्द कहकर संबोधित किया जिससे आदिवासी समाज में बहारी रोष व्याप्त है

इस संबंधन में राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भुरिया के आह्वान पर और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया

ये थे मौजूद

प्रदर्शन में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह डिंडोर, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशन सिंगाड, युवा कांग्रेस रतलाम ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल कटारिया, जिला खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर भाभर, पूर्व सरंपच कोदर निनामा,पलसोडी सरपंच गोरधन पारगी, दुर्गेश डामर, रमेश भाभर, गौरव प्रजापत, कुंदन बैरागी, भावेश डोडियार, विजय रायकुवर, अरुण चौहान,बंटी खराड़ी, गोविन्द ,आदि उपस्थित थे।

Facebook
WhatsApp