संस्था ‘राम-राम’ ने वितरित किए सकोरे ; भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जीवनदायिनी पहल – पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी सान्निध्य में हुआ कार्यक्रम

संस्था “राम-राम” का यह प्रयास न पक्षियों जीवनदान देने वाला है,समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीवदया की भावना को भी मजबूत साबित होगा

जावरा। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं दैनिक अवंतिका प्रेस की सराहनीय प्रेरणा से संस्था “राम-राम” के तत्वावधान में भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे वितरित किए गए, जिससे गर्मी में प्यास से जूझ रहे पक्षियों को राहत मिल सके।

यह सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा अभियान पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एवं श्रीमती पुखराज कोठारी के सान्निध्य में संपन्न हुआकार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्यों जयपाल सिंह कुशवाह, यशपाल सिंह पंवार, प्रिंस बना, हितेंद्र सिंह शक्तावत एवं हर्षवर्धन सिंह गौड़ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए विभिन्न स्थानों पर सकोरे वितरित किए और आमजन को भी पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों को पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं आसपास के खुले स्थानों पर पानी की व्यवस्था करे तो हजारों पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मानवता और जीवदया की भावना को अपनाते हुए अपने आसपास पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी और दाने की व्यवस्था करें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने संस्था “राम-राम” की इस जनहितैषी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी अभियान बताया। लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का यह संदेश आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अनुकरणीय है।

‘जल ही जीवन है’ के संदेश को साकार करते हुए संस्था “राम-राम” का यह प्रयास न केवल पक्षियों को जीवनदान देने वाला है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीवदया की भावना को भी मजबूत करने वाला कदम साबित हो रहा है।

Facebook
WhatsApp