सैलाना/विधायक डोडियार का सख्त रुख ; बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर CMHO को लिखा पत्र; डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी
रतलाम / बाजना /सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों और मरीजों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए विधायक डोडियार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) रतलाम को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की…
