रतलाम के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन ;राष्ट्रीय सब जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में,दो खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक, चार खिलाड़ियों ने किया जिले का नाम रोशन
रतलाम। इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के 23 राज्यों से 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम से…
