पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने इंदौर स्टेशन और रेलखंडों का निरीक्षण किया,निर्माण कार्यों की समीक्षा-यात्री सुविधाओं का लिया जायजा,संरक्षा एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
इंदौर–पातालपानी एवं पातालपानी–कालाकुंड खंड का भी निरीक्षण रतलाम/इंदौर, 02 जुलाई। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल प्रवास के दौरान बुधवार को इंदौर स्टेशन, इंदौर–पातालपानी रेलखंड तथा पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज खंड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं…
