रतलाम/राजा रतनसिंह जी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ; खेलप्रेमियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह

रतलाम। उत्कृष्ट विद्यालय, सागोद रोड, रतलाम पर आयोजित “राजा रतनसिंह जी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता” का शुभारंभ सोमवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ संरक्षक प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिलाध्यक्ष),अक्षयसंघवी (एम.आई.सी. सदस्य, नगर निगम), रणजीत टांक (पार्षद),सुभाष कुमावत (उत्कृष्ट विद्यालय), श्रीमती अनिता कटारा (पार्षद) एवं सुदीप पटेल (पूर्व पार्षद) द्वारा किया गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला श्री-11 एवं डिफेंडर टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में श्री-11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रनों से जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने पर लव ठक्कर को “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दूसरा मुकाबला यंग स्टार एवं उमर फेमस टीम के बीच खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मयंकसिंह जाट उपस्थित रहे एवं उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रोमांचक मुकाबले में उमर फेमस टीम ने 3 विकेट से विजय हासिल की। शानदार प्रदर्शन के लिए अली कुरैशी को “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान खेलप्रेमियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ की गईं।

उक्त जानकारी टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी प्रेम जोतवानी द्वारा प्रदान की गई।

Facebook
WhatsApp