रतलाम/गायत्री महायज्ञ में बंदियों ने ली सकारात्मकता की आहुति ; जिला जेल में गूँजा ऋषि संदेश-लोभ-मोह से ऊपर उठकर श्रेष्ठ बनें: प्रभुलाल धाकड़
रतलाम,12 मई जिला जेल रतलाम में गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ। जेल परिसर में आयोजित पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विश्व शांति और आत्म-कल्याण का संकल्प लिया। महायज्ञ का शुभारंभ गुरु ईश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात षटकर्म, देव आवाहन और देव…
