रतलाम/रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित ; मूणत पब्लिक स्कूल में,सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक -प्रीतेश गदिया
रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रतलाम द्वारा मूणत पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे से डॉ. कृष्णकांत पाटीदार एवं उनकी टीम द्वारा…
