निर्जला एकादशी पर महान संकल्प ; सुषमा खोंड के नेत्रदान ने दो नेत्रहीनों के जीवन में जगाई उम्मीद की किरण ,मृत्यु के बाद भी बांट गईं रोशनी -नेत्रदान से दो जीवन होंगे आलोकित
रतलाम। शहर के छत्रीपुल स्थित प्रिंस प्लाजा निवासी 85 वर्षीय स्वर्गीय श्रीमती सुषमा खोंड (पत्नी स्व. हरिनाथ खोंड) के परिजनों ने उनके निधन के उपरांत नेत्रदान कर मानवता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक जागरूकता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस प्रेरणादायी निर्णय से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला आने का मार्ग प्रशस्त हुआ है…
