नई हौदियां भी लगाई जाएंगी निशुल्क
रतलाम/भीषण गर्मी के दौर में जहां इंसान गर्मी से राहत पाने के उपाय खोज रहा है, वहीं शहर में गौवंश एवं पशु-पक्षियों के लिए भी संवेदनशील पहल देखने को मिल रही है। चिराग असरानी मित्र मंडल द्वारा 24 मई से “हौदी सफाई अभियान” लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर की विभिन्न हौदियों की सफाई कर उनमें स्वच्छ एवं शुद्ध जल की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत मिल सके।

अभियान के अंतर्गत पुरानी हौदियों की सफाई, रंगाई-पुताई एवं नियमित जल भराव का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मंडल द्वारा नई हौदियां भी निशुल्क लगाए जाने का संकल्प लिया गया है,जिससे अधिक से अधिक स्थानों पर पशुओं के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सके।
चिराग असरानी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल पानी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जीवों को स्वच्छ और शुद्ध जल उपलब्ध कराकर मानवता का संदेश देना है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे इस सेवा कार्य में सहभागी बनें और कम से कम एक हौदी की जिम्मेदारी अवश्य लें।
अभियान से जुड़ने एवं सहयोग करने के इच्छुक नागरिक 7828 114430 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इस सेवा कार्य में सारथी बने युवा:
इस सेवा अभियान में वीरेंद्र गोराणा, अंश व्यास, निमिराज चौहान, लक्की शर्मा, मयूर व्यास, नितिन मंडोरा, पुष्पेन्द्र सोनी, ऋषि बघेल, अविनाश डिंडोर, लवेश इसरानी एवं कृष्णा व्यास सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा संचालन चिराग असरानी मित्र मंडल ने किया
Malva24in News की आमजन से भावुक अपील
युवाओं के इस सेवा भाव को संबल देने के लिए Malva24in News अपने सभी पाठकों और रतलाम के नागरिकों से अपील करता है कि इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। अपने घर या प्रतिष्ठान के आसपास रखी कम से कम एक हौदी की नियमित सफाई और उसमें पानी भरने की जिम्मेदारी अवश्य लें। आपकी एक छोटी सी सजगता किसी बेजुबान की जान बचा सकती है।अभियान से जुड़ने या अपने क्षेत्र में हौदी साफ करवाने/लगवाने के लिए संपर्क करें: 7828 114430

