मंदसौर, 13 मई 43 डिग्री के टेंप्रेचर में शिवसेना UBT द्वारा गांधी चौराहा पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में जिला चिकित्सालय में एसडीपी मशीन व श्री वृंदावन धाम गौशाला समिति तीतरोद के आसपास की गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर मांग की गई

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में वर्षों से एसडीपी मशीन उपलब्ध नहीं है। कई बार सांसद, विधायक और प्रशासन को आवेदन देने के बावजूद अब तक व्यवस्था नहीं की गई।
अस्पताल में इन सुविधाओं की है कमी
संगठन ने मांग की कि अस्पताल में तत्काल एसडीपी मशीन, सोनोग्राफी मशीन और स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इंदौर, उदयपुर और झालावाड़ जैसे शहरों में न जाना पड़े।
गायों के चारा वाली भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
शिवसेना UBT ने सीतामऊ तहसील के ग्राम तीतरोद स्थित श्री वृंदावन धाम गौशाला समिति के आसपास गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग भी उठाई।
संगठन का कहना है कि इस मामले में पहले भी ज्ञापन दिए गए थे और प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन दो साल बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
10 दिन का अल्टीमेटम दिया
शिवसेना उबट ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिला चिकित्सालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।साथ ही 24 मई तक गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है, अन्यथा मुख्यमंत्री निवास के पास शीतल दास बगिया में जल सत्याग्रह करने की चेतावनी दी गई है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। संगठन ने स्पष्ट किया कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। संगठन ने स्पष्ट किया कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारी शिवसेना UBT मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा, it सेल राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़ ,महिला आघाड़ी सेना राज्य प्रमुख श्यामा देवी नायक संभाग उप प्रमुख अनिल माली युवा सेना जिला प्रमुख शुभम कछावा IT सेल संभाग प्रमुख शैलेंद्र विश्वकर्मा IT सेल जिला प्रमुख राजेश राठोर जिला उप प्रमुख रघुनाथ नायक प्रताप सिंह भाटी सीतामऊ तहसील प्रमुख निलेश पाटीदार राहुल राव जसवंत सुराणा दीपक नायक मुकेश अर्जुन अशोक दमानी राजू गणपत परमार राकेश टम्मा बाई राधाबाई गिरिजा बाई गुड्डी बाई राधाबाई सहित सैकड़ो शिव सैनिक मातृशक्ति उपस्थित थी

