रतलाम के पूर्व महापौर एवं इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेंद्र डागा ने भेंट किया तुलसी का पौधा ; पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को,पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता -हेमंत खंडेलवाल

रतलाम/इंदौर 05 जून ।पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

यह विचार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल में व्यक्त किए। श्री खंडेलवाल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मैं मौजूद थेकार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल को रतलाम के पूर्व महापौर एवं इंदौर ग्रामीण के प्रभारी शैलेंद्र डागा द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ पर्यावरण दिवस पर तुलसी का पौधा भेंट करने की इस पहल को उपस्थित जनों ने सराहनीय एवं प्रेरणादायी बताया।

Facebook
WhatsApp