रतलाम/श्री सर्वब्राह्मण सभा का प्रतिभा अलंकरण समारोह ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रूप से सम्पन्न,138 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान-48 से अधिक उपजातियों के एक मंच पर आई

रतलाम। श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान एवं संगठन की शक्ति का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा इस अनुकरणीय आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें ब्राह्मण समाज की 48 से अधिक उपजातियों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन सपरिवार शामिल हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि निमिष व्यास रहे जबकि अध्यक्षता जी.के. शर्मा ने की कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने अपने प्रेरणादायी विचार में कहा कि
युवा पीढ़ी को सही दिशा देने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को नशे की लत से दूर रहना चाहिए विशिष्ट अतिथियों के रूप में सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पुरोहित, समाजसेवी प्रेमलता दवे, समाजसेवी अदिति दवेसर एवं एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

शिक्षा, खेल और संगीत की 138 प्रतिभाएं सम्मानित

समारोह में शिक्षा, खेलकूद एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले 138 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खेल क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए संजय वशिष्ठ, माही व्यास एवं संगीत में भुवी व्यास को सम्मानित किया गया

संगठन एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने पर जी.के. शर्मा, प्रभाकांत उपाध्याय, राजेश चाष्टा, सुरेश दवे, नवदीप शर्मा, पत्रकार राकेश शर्मा, कल्पना पुरोहित, राजेश डोरिया, राधा जोशी एवं प्रथमा कौशिक का भी सम्मान किया गया।

संयुक्त आह्वान में सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी,कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा एवं महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समाज में यही एकता और सकारात्मक सोच बनी रही, तो भविष्य में भी युवाओं के प्रोत्साहन और संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन होते रहेंगे। समाज में शिक्षा, संस्कार, मजबूत संगठन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

जिससे आयोजन सामाजिक समरसता, आत्मीयता और एकता का अनुपम उदाहरण बन गया। उपस्थित जनसमूह ने इसे ब्राह्मण समाज की एकजुटता का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व आयोजन बताया।

संचालन सभा के सचिव नरेंद्र त्रिवेदी ने किया तथा अंत में ऊषा दुबे एवं नवदीप शर्मा ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

श्री सर्वब्राह्मण सभा ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी वरिष्ठजनों, युवा साथियों, मातृशक्ति, विभिन्न समाजों के अध्यक्षों, सचिवों, पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।

सभा ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि ब्राह्मण समाज की यही एकता, सहभागिता एवं सकारात्मक सोच निरंतर बनी रही, तो भविष्य में भी समाजहित, शिक्षा, संस्कृति, युवा प्रोत्साहन एवं सामाजिक समरसता को समर्पित ऐसे अनेक सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का अवसर बना, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का प्रेरणादायी संदेश भी देकर गया।

Facebook
WhatsApp