रतलाम/भा.ज.पा. समर्थक मंच ने महेंद्र सिंह पंवार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी ;प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति, संगठन विस्तार और जनसेवा को मिलेगी नई गति

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी समर्थक मंच ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनसेवा गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से रतलाम निवासी महेंद्र सिंह पंवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्य प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश रावत गुर्जरी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दीपक श्रीवास्तव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में महेंद्र सिंह पंवार को प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने और संगठन हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि महेंद्र सिंह पंवार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें संगठन के सिद्धांतों और जनहित के कार्यों को प्रदेशभर में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का दायित्व भी सौंपा गया है।

महेंद्र सिंह पंवार की नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में समर्थक मंच का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा।

“जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा कार्य” — महेंद्र सिंह पंवार

नियुक्ति के बाद महेंद्र सिंह पंवार ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Facebook
WhatsApp