रतलाम/श्री सर्व ब्राह्मण सभा 19 अप्रैल को निकलेगा भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा ; भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होगा आयोजन,परशुराम मंदिर में होगी महा आरती, प्रसादी वितरण

रतलाम 18 अप्रैल भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा रैली सहित अन्य आयोजन किए जा रहे हैं।

श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम द्वारा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को अन्य आयोजन भी होंगे।

सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा राम मंदिर, सैलाना रोड से प्रारंभ होकर शक्ति नगर होते हुए परशुराम मंदिर तक पहुंचेगी। पूरे आयोजन के दौरान ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, शंखध्वनि एवं भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया जाएगा।

इस भव्य चल समारोह में समाजजन, संत समाज एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति द्वारा सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम के पश्चात परशुराम मंदिर में आरती, महाप्रसादी एवं स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें सभी आमंत्रित हैं।

Facebook
WhatsApp