रतलाम/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राधिकरण में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल पदाधिकारियों ने किया पौधा रोपण ;मानव जीवन में ऑक्सीजन के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करें -मनोहर पोरवाल

रतलाम, 5 जून । मानव जीवन में ऑक्सीजन का महत्व सर्व विदित है, कोविड काल में वृक्षोँ से उत्सर्जित ऑक्सीजन ने ही जीवन रक्षक की भूमिका निभाई, वहीं बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र को संवारने का काम भी वृक्ष ही करते हैं,अत: अधिक से अधिक पौधे लगाए जाकर उनको संरक्षित करें ताकि वे भली प्रकार पल्लवित होकर वृक्ष का स्वरूप ले सकें

उक्त उद्गार रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राधिकरण कार्यालय में हुए पौधा रोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये

कार्यक्रम में उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी,प्रवीण सोनी, संचालक मंडल सदस्य गण राजेंद्र सिंह गोयल,धीरज व्यास,राखी व्यास,किरण महावर सहित अन्य ने पौधारोपण के अंतर्गत प्राधिकरण में पर्यावरण हितैषी नीम,अशोक, कनेर तथा धार्मिक महत्व के बिल्व पत्र आदि के पौधे रोपे गए ।कार्यक्रम उपरांत अध्यक्ष के निर्देशानुसार रोपित पौधों की खाद- पानी आदि का सेवा कार्य प्राधिकरण कर्मचारियों को सौंपा गया

यह थे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री उपेंद्र कावड़िया, मंडल उपाध्यक्ष सोना शर्मा एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी आदि जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे

पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण पदाधिकारी गण द्वारा प्रारंभ किये गए पौधारोपण की निरंतरता में योजना क्षेत्रों में भी सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा

Facebook
WhatsApp