रतलाम/अक्षय तृतीया के पवन पर और भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस पर अभिषेक एवं ब्राह्मण समाज के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ,साख समिति ने बचत खातों पर ब्याज ओर लकी ड्रॉ योजना शुरू की

रतलाम/अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर रतलाम के सकल ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने प्रातः काल भगवान महादेव एवं भगवान परशुराम जी का वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्ति भाव से आयोजन किया आचार्य चेतन जी के मार्गदर्शन में महाकाल मंदिर परिसर शक्ति नगर रतलाम पर अभिषेक किया गया तत्पश्चात आरती की गई आचार्य जी ने रतलाम नगर वासियों के कुशल मंगल हेतु विशेष प्रार्थना भी करी

इस अवसर पर महर्षि परशुराम साख सहकारी संस्था ने साख समिति में सदस्यों के बचत खाते में जमा राशि पर ब्याज देने कि घोषणा संचालक राजेन्द्र जोशी द्वारा कि गई

साख समिति अध्यक्ष संदीप व्यास ने बचत उपहार योजना के शुभारंभ कि घोषणा कि जिसमें प्रति माह समिति के नियमित खाता धारकों के बीच लकी ड्रा खेला जाएगा और विजेता को आकषर्क उपहार दिया जाएगा दिपावली पर बंपर ड्रा भी निकाला जाएगा
आपने बताया कि समिति के सहयोग से ब्राह्मण समाज कि महिलाओं द्वारा संचालित उन्नति स्वयं सहायता समूह भी निरंतर प्रगति कर रहा है उसके उत्पादों कि गुणवत्ता प्रमाणित हुई है शीघ्र ही यह आनलाइन प्लेटफार्म पर अपने उत्पादों के विक्रय हेतु उपलब्ध होने वाला है और सकल ब्राह्मण समाज रतलाम के प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कोचिंग क्लास प्रारंभ करने जा रहा है

अभिषेक में संजय दवे ,ऋषि शर्मा ,अरुण मिश्रा, सुनील दुबे ,नवनीत मेहता,संजीव शर्मा ,मुकेश शुक्ला ,राजेंद्र जोशी ,एस के गौतम,श्रीमती एवं मदन लाल शर्मा,संदीप व्यास,विजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे

Facebook
WhatsApp