रतलाम/मुस्कान कंवर वाघेला बनीं जय भवानी मातृशक्ति तलवारबाजी संघ की जिला अध्यक्ष ;बेटियों के आत्मरक्षा प्रशिक्षण को देंगी नई दिशा,संगठन ने जताया विश्वास

जावरा/रतलाम जय भवानी मातृशक्ति तलवारबाजी संघ, मध्यप्रदेश (दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत का अनुषांगिक संगठन) ने संगठन विस्तार के तहत मुस्कान कंवर वाघेला को रतलाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर की गई।

मुस्कान कंवर वाघेला, पिता रूप सिंह वाघेला (सोलंकी), निवासी ठिकाना बाराखेड़ा, तहसील जावरा, जिला रतलाम, को संगठन की विचारधारा और दिशा-निर्देशों के अनुरूप समाज हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जिले की बालिकाओं एवं महिलाओं को कराटे, लाठी एवं तलवारबाजी जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जरूरत पड़ने पर परिवार, समाज तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाया जाएगा। साथ ही महिलाओं में आत्मबल, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का भी विकास होगा।

नियुक्ति पत्र में संगठन ने उनसे अपेक्षा की है कि वे संगठन के नियमों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा का कार्य करें तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाएं।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कम उम्र में ही मुस्कान कंवर वाघेला ने समाज सेवा के प्रति अपनी सक्रियता, समर्पण और बेटियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों से एक अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुस्कान कंवर वाघेला की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, समाजजनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेंगी।

Facebook
WhatsApp