रतलाम /परशुराम युवा संघ की अहम बैठक में आयोजित,दिलबहार चौराहे को ‘परशुराम चौराहा’ बनाने की मांग तेज,11 मई को निगम प्रशासन और महापौर को सौंपेगे ज्ञापन

सर्वसम्मति से हुआ निर्णय,विप्र समाजजन बड़ी संख्या जुटे
रतलाम /’परशुराम युवा संघ’ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य केंद्र दिलबहार चौराहे का नाम परिवर्तित कर ‘भगवान श्री परशुराम चौराहा’ करने एवं वहां आराध्य देव की प्रतिमा अथवा प्रतीक स्थापित करने की चिरलंबित मांग रही। बैठक स्थानीय राजस्व कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई

निर्णायक रणनीति:
बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों और युवा शक्ति ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समाज की भावनाओं और इस न्यायोचित मांग को लेकर आगामी 11 मई सोमवार को नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संगठनात्मक चर्चा:
बैठक के दौरान संघ की भविष्य की कार्ययोजना और संगठनात्मक विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही हमारे संकल्पों की सिद्धि का आधार है और अब समय आ गया है कि इस मांग को परिणाम तक पहुँचाया जाए।

धार्मिक समापन:
बैठक के समापन के पश्चात, समस्त उपस्थित सदस्यों ने हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जी की आरती में भाग लिया और समाज की सुख-समृद्धि एवं मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

उपस्थिति:
इस अवसर पर परशुराम युवा संघ के साथी उपस्थित रहे। संघ ने समस्त विप्र बंधुओं से अपील की है कि सोमवार को होने वाले ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर अपनी एकता का परिचय दें

Facebook
WhatsApp