रतलाम/सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न ; 101 जोड़ों -3000 द्वीप से की गई अद्भुत महाआरती,इंडिया गॉट टेलेंट के कलाकारों का हैरतअंगेज प्रदर्शन….बालिकाओं ने दिखाई शस्त्र कला, मलखंभ के करतब

रतलाम 21 अप्रैल सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का ऐतिहासिक कार्यक्रम 19 अप्रैल 2026 रविवार शाम 5 बजे श्री परशुराम मन्दिर, शक्ति नगर रतलाम पर सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय जिलाध्यक्ष भाजपा रतलाम तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश दवे ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा,संजय दवे, डॉ अरूण पुरोहित, सूर्य नारायण उपाध्याय छोटू दादा,बी एल पुरोहित, श्रीमती डॉ सुलोचनाशर्मा, श्रीमती निशा सोमानी, सपना त्रिपाठी, अदिति दवेसर, अशोक पंड्या, देव शंकर पाण्डे, देवश्री पुरोहित, मयूर पुरोहित, पवन सोमानी मंचासिन रहे। गुरु के रूप में महर्षि संजय शिवशंकर दवे कि उपस्थिति रही

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज की समस्त उपजातियों के 31 अध्यक्ष तथा लगभग 3000 से अधिक समाज जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।इस दौरान सभी करतबों के हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने 2 घंटा से अधिक समय तक विप्रजन सहित अन्य लोग आयोजन स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय शानदार ऐतिहासिक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक ओम प्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, महासभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपाध्याय महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, नवीन व्यास संजय उपाध्याय ने बताया कि शक्ति नगर स्थित श्री परशुराम मन्दिर पर भगवान श्री परशुराम के भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम में इंडिया गोट टेलेंट के विजेता (winner ) कलाकार गुरु दयाराम पटेल के शिष्य प्रमोद व श्रुति उपमन्यु द्वारा भारत देश का प्रसिद्ध एरियल शो, के खिलाड़ियों खंडवा से पधारे खिलाड़ीयो ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखंभ खिलाड़ी द्रष्टि तिवारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बाल कलाकार भूमी तिवारी, कनक तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, पूर्वी पाठक, अथर्व उपाध्याय, काव्यांश शर्मा, विनायक शर्मा मलखंभ पर हैरतअंगेज करतब दिखाए गए

रतलाम के म बालक बालिकाओं तथा ब्राह्मण समाज की बालिकाओं का शस्त्र कला प्रदर्शन, तलवारबाजी के आश्चर्यजनक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

’भगवान श्री परशुराम जी की दूधिया रोशनी में झिलमिलाती मनोरम, सुन्दर झांकीयां कार्यक्रम की शोभा को द्विगुणित कर रही थी।त्रिवेदी आर्ट्स के कुलदीप त्रिवेदी गुरु व उनकी पुरी टीम द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम जी की अति सुन्दर भव्य झांकी में प्रस्तुत कि व
भगवान परशुराम जी की भव्य महाआरती, 101 जोड़ों द्वारा कि गई इस अवसर पर एक नवीन प्रयोग 3000 द्वीप के साथ सभी समाजजनों द्वारा विशाल प्रांगण में महा आरती का आध्यात्मिक अनुभव बड़ा ही सुखद था।

सर्व ब्राह्मण महासभा के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम पश्चात् लगभग 3000 से अधिक समाज जनों ने सु स्वादू भोजन प्रसादी का आनंद लिया। तथा बड़े आनंद से कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक व्यक्ति प्रसन्नचित होकर बधाइयां दे रहे थे।1980 से समाज सेवा में अग्रणी सर्व ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी अपने शपथ विधि समारोह के बाद एक वर्ष में 38 गतिविधियों के सफल संचालन तथा प्रत्येक कार्यक्रम में समाजजनों की उत्साह पूर्वक हजारों की संख्या में उपस्थिति, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रति भरपूर स्नेह और विश्वास का परिचय है ।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर मुनेंद्र दुबे ने किया। आभार बालकृष्ण जोशी ने प्रकट किया।

Facebook
WhatsApp