रतलाम/आजाद हिंद संगठन का भव्य आयोजन ; चन्द्रशेखर आज़ाद की 120 वी जयंती पर” याद करो कुर्बानी,शहीद चोक पर भावभीनी श्रद्धांजलि : आजादी के असली हीरो थे पंडित जी -राकेश पाँचाल

रतलाम – आजाद हिंद संगठन द्वारा चन्द्रशेखर आज़ाद की 120 वी जयंती हर वर्ष की तरह शहीद चोक पर ” याद करो कुर्बानी ” कार्यक्रम के तहत उन्हे याद कर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई

संगठन संयोजक राकेश पाँचाल ने उनको याद करते हुए कहा की चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 में मध्य प्रदेश के भाबरा (अब चन्द्रशेखर आज़ाद नगर) में हुआ था वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान और निर्भीक क्रांतिकारी थे

उन्होंने ये भी कहा की आजाद असहयोग आंदोलन के दौरान मात्र 15 साल की उम्र में गिरफ्तार होने पर, मजिस्ट्रेट द्वारा नाम पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम ‘आज़ाद’, पिता का नाम ‘स्वतंत्रता’ और पता ‘जेल’ बताया था तभी से उन्हें ‘आज़ाद’ कहा जाने लगा उन्होंने काकोरी ट्रेन डकैती और लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने जैसी प्रमुख घटनाओं में अहम भूमिका निभाई

इस अवसर पर संगठन के विजय सिंह पंवार, पुष्कर द्विवेदी, हैमंत तायडे, दशरथ भारती,, प्रवीण दीक्षित, दिलीप परमार आदि उपस्थित थे !

Facebook
WhatsApp