रतलाम/शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित ; संगठन मजबूती और निकाय चुनाव की तैयारियों पर दिया गया जोर

रतलाम प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी की स्वीकृति के पश्चात रतलाम शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है शनिवार को शहर कांग्रेस कार्यालय, कस्तूरबा नगर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने तिरंगा दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया।शहर कांग्रेस की 31 सदस्यीय नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव सहित संगठन महासचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आगामी नगर निगम एवं निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाएं तथा जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं अपात्र नाम हटाने में आमजन की सहायता करें, ताकि शहर में कांग्रेस का महापौर एवं परिषद बनाई जा सके।

पदाधिकारियों ने ली संगठन मजबूती की शपथ

कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने की शपथ ली।
समारोह में यास्मीन शेरानी, मयंक जाट, विनोद मिश्रा ‘मामा’, रजनीकांत व्यास, कुसुम चाहर एवं संगीता काकरिया, अमर सिंह शेखावत, कमरुद्दीन कछवाया, रामचंद्र धाकड़, विजय उपाध्याय, जोएब आरिफ, हितेश पेमाल, बसंत पंड्या, सलीम बागवान, अनिल भटनागर, सोनू व्यास, हसमतुल्लाह, गणेश यादव, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, प्रदीप राठौड़, शांतु गवली, मेहमुद शैरानी,इक्का बेलूत, धर्मेंद्र मंडावरिया, साबिर हुसैन, हेमंत नेका, हिम्मत जैतवार, राधा प्रजापत, मंजू बाला गुर्जर, पवन सुयल, दिलीप कोसर, देवेंद्र गुर्जर, शाकिर अंसारी,राजेश प्रजापत का सम्मान किया गया।
उक्त जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा दी गई।

Facebook
WhatsApp