
हनुमान चालीसा से ही हिंदू राष्ट्र का उदय होगा -किशोर यादव

रतलाम /अन्तरराष्ट्रीय_हिन्दूपरिषद और राष्ट्रीय बजरंगदलर जिला बैठक धराड में संपन्न हुई यह बैठक में अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रान्त महामंत्री किशोर यादव,राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत महामंत्री भूपेंद्र पाटीदार,प्रांत उपाध्यक्ष संतोष परमार का मार्गदर्शन में हुई
बैठक में जिला, तहसील और नगर पदाधिकारियों ने भाग लिया आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में वीर हिंदू विजेता प्रशिक्षण वर्ग तथा हनुमान चालीसा केंद्र संगठन केंद्र बिंदु है हनुमान चालीसा से ही हिंदू राष्ट्र का उदय होगा ऐसी जानकारी किशोर यादव द्वारा दी गई बैठक में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
बैठक में नए पदों की घोषणा भी की गई सज्जन सिंह सोलंकी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तहसील महामंत्री,हिंदू हेल्पलाइन तहसील अध्यक्ष विजय प्रजापत,राष्ट्रीय किसान परिषद महामंत्री लाखन सिंह चंद्रावत सीमलवदा तथा राष्ट्रीय बजरंग दल तहसील महामंत्री अमन बैरागी और नेशनल स्पॉट काउंसलिंग जिला अध्यक्ष रतलाम विकास ठाकुर की घोषणा की गई
इस बैठक में हिंदू हेल्पलाइन के जिला महामंत्री संदेश पपटवाल,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला कार्यकारिणी सदस्य लाखन सिंह चंद्रावत,दीपक चौहान,कमलेश पाटीदार,रूप सिंह धराड उपस्थित रहे

