
रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए नामली ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद पर दैनिक प्रजातंत्र के वरिष्ठ संवाददाता दिलीप कर्णधार को नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय पत्रकार जगत में हर्ष की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से मिली जिम्मेदारी
संघ द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार की गई है। इस निर्णय में प्रदेश ऑनलाइन सदस्यता समिति के संयोजक शरद जोशी एवं रतलाम संभाग के अध्यक्ष प्रीतिपाल सिंह राणा की पूर्ण सहमति शामिल रही। वहीं जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ योगी की अनुशंसा पर रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश जैन द्वारा इस नियुक्ति पर अंतिम मुहर लगाई गई।
शीघ्र होगा कार्यकारिणी का गठन।
संघ के जिला अध्यक्ष राजेश जैन और महासचिव दिनेश दवे ने संयुक्त रूप से दिलीप कर्णधार को इस नए दायित्व के लिए बधाई दी है संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे शीघ्र ही नामली ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे, ताकि संगठन के कार्यों को और अधिक गति दी जा सके तथा पत्रकार हितों और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति पूरी निष्ठा के साथ की जा सके।
बधाइयों का तांता
दिलीप कर्णधार की नियुक्ति पर रतलाम जिला इकाई के पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में नामली ब्लॉक में पत्रकारों की आवाज को एक नई मजबूती मिलेगी।

