रतलाम/श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास की बैठक में हुआ निर्णय ;सतीश त्रिपाठी बने श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ के अध्यक्ष

रतलाम 01 जून l श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास की बैठक रविवार को रामगढ़ स्थित श्री गणेश मांगलिक भवन सभागृह में हुई l बैठक में श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया l निवृत्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी एवं उपाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद के लिए सतीश त्रिपाठी का प्रस्ताव रखा l जिसका समर्थन न्यास अध्यक्ष अशोक पांडया एवं महासचिव महेश व्यास ने किया l इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया l सर्वानुमति से श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ प्रबंधन समिति का अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी को मनोनीत किया गया

इस अवसर पर वरिष्ठ न्यासी लेहरुलाल व्यास ने माला पहनाकर अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी का अभिनंदन किया l इस अवसर पर संस्थापक न्यासी शंकरलाल पांडया, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, न्यासी अनिल पांडया ( खिचड़ी वाला ), अरुण पुरोहित, राधेश्याम नागला, श्याम उपाध्याय, सुरेश पुरोहित, गोपालकृष्ण व्यास , प्रहलाद व्यास, संतोष तिवारी , महेश शर्मा, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश व्यास, शिव पुरोहित, प्रेमशंकर पुरोहित आदि उपस्थित थे l

18 वर्ष रहे अध्यक्ष तिवारी

श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास द्वारा संचालित श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ की स्थापना 30 जून 2008 को हुई थी l विद्यापीठ प्रबंधन समिति का गठन 1 जून 2008 को किया गया था l संस्थापक अध्यक्ष के रूप में कन्हैयालाल तिवारी को मनोनीत किया गया था l श्री तिवारी 18 वर्ष तक निरंतर अध्यक्ष रहे वर्तमान अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी भी वर्ष 2008 से निरंतर संस्थापक सहसचिव के रूप में कार्यरत हैं l

Facebook
WhatsApp