रतलाम/शहर युवक कांग्रेस का कोर्ट चौराहे पर उग्र प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला ; मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर आक्रोश,​फायर ब्रिगेड ने पानी डाल बुझाई आग

पुलिस की मौजूदगी में जमकर हुई नारेबाजी

रतलाम, 13 जून प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस फैसले के विरोध में मगलवार को शहर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कोर्ट चौराहे पर चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहले से तैनात थी। जैसे ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाई, वैसे ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए लॉरी से पानी की तेज बौछारें छोड़ दीं और पुतले को तुरंत बुझा दिया। पानी के इस अचानक छिड़काव की वजह से प्रदर्शन कर रहे कई युवा कांग्रेस नेता पूरी तरह भीग गए और अफरा-तफरी में इधर-उधर भागते नजर आए।

लगे तानाशाही विरोधी नारे

पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘चुनाव आयोग होश में आओ’ जैसे गगनभेदी नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया

पुलिस रही तैनात

​किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए स्टेशन रोड थाने के कुछ पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिस की मौजूदगी के कारण प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि नामांकन रद्द करने की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है और इसके खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा

प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, महेंद्र कटारिया, सुहेल काजी सैयद उसद, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र अठाना, फैय्याज मंसूरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
WhatsApp