रतलाम /भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ ने किया बेसिक गाइड कैप्टिन/फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन: ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर रहे मुख्य अतिथि

रतलाम। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा जिला स्तरीय बेसिक गाइड कैप्टिन/फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र अमलेटा में किया गया 07 से 13 अप्रैल 2026 तक चला अभियान

शिविर में गाइड कैप्टिन प्रशिक्षण हेतु 24 एवं फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण हेतु 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्मार्टनेस एवं गुड ऑर्डर, नियम-प्रतिज्ञा, आदर्श वाक्य, सिद्धांत, सलामी, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वज संबंधी जानकारी, पेट्रोल सिस्टम, बालिकाओं की मूलभूत आवश्यकताएं, हाथ एवं सीटी संकेत, गांठें, प्राथमिक उपचार, पट्टियां बांधने की विधि, अनुशासन एवं सुव्यवस्था, ध्वज शिष्टाचार, कलर पार्टी, ड्रिल, हाईक, दिशा ज्ञान, अनुमान कला, बिना बर्तन के भोजन बनाना, कैंप फायर तथा दल संचालन एवं गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।शिविर का संचालन श्रीमती ममता सक्सेना (देवास) एवं फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण का संचालन श्रीमती लक्ष्मी राय द्वारा किया गया प्रशिक्षण में सहायक संचालक के रूप में श्रीमती मौसमी अरोरा, श्रीमती प्रीति गोठवाल, श्रीमती भावना पुरोहित,सुश्री ललिता कुशवाह एवं श्रीमती ललिता कदम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के संचालन में जिला सचिव जगदीशचंद्र डोडिया, जिला संगठन आयुक्त रमेश बारिया एवं शेखर चावरे का व्यवस्था में सराहनीय सहयोग रहा।समापन समारोह में रतलाम ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक मथुरालाल डामर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बुलबुल कमिश्नर डॉ. सुलोचना शर्मा विशेष अतिथि रहीं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर अशोक कुमार लोढ़ा, जिला योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, जिला मुख्य आयुक्त अजय तिवारी, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय, श्रीमती वीणा छाजेड़, श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, रोवर आयुक्त गोपाल जोशी, कब आयुक्त गणतंत्र मेहता, श्रीमती आशा दुबे , कैलाशचंद्र व्यास जिला प्रशिक्षण आयुक्त व ओ आई सी स्काउट , उसगरा सरपंच ग्राम पंचायत अमलेटा वीरेंद्र सिंह राठौड़, प्राचार्य सुनील कदम , उपसरपंच अमलेटा दिनेश राठौड़ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्काउट-गाइड गतिविधियों की महत्ता बताते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को समाज सेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर का समापन उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

Facebook
WhatsApp