रतलाम/बरबड़ एकता ग्रुप द्वारा 201वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य भजन संध्या भक्ति भाव के साथ संपन्न : हनुमान जी की भक्ति से मिलता है सेवा, साहस और संस्कार का मार्ग : महापौर प्रहलाद पटेल।

रतलाम, 10 जून 2026। बरबड़ एकता ग्रुप द्वारा आयोजित 201वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन एवं सामूहिक चालीसा पाठ किया

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ,जिसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न परसाई एवं युवा भजन गायक मयंक पंवार ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देर रात्रि तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दिए।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्षनंदकिशोर पंवार ,निलेश गांधी व मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी,धर्मेंद्र व्यास, एवं राजू सोनी, पार्षद धर्मेंद्र राका,शबाना ख़ान,रंजीत टांक, एवं जयेश वसावा, प्रह्लाद राठौर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, मंडल महामंत्री श्रीमती भावना गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मंत्री संजय जाट,गौरव त्रिपाठी, धर्मेन्द्र देवड़ा आकाश खड़गे,प्रेम पुनिया, विशाल सहित समस्त जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बरबड़ एकता ग्रुप द्वारा पिछले 200 सप्ताहों से निरंतर आयोजित किए जा रहे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक जागरण, संस्कारों के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला अनुकरणीय प्रयास बताया।

कार्यक्रम में बरबड़ एकता ग्रुप के कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता रही। आयोजन के अंत में भगवान श्री हनुमान जी की महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Facebook
WhatsApp