रतलाम/बंजली गांव में सरकारी भूमि पर अवैध दरगाह निर्माण व अंधविश्वास का बड़ा खेल ;प्रस्तावित उर्स पर भी उठे बड़े सवाल : रिकॉर्ड में शासकीय भूमि,जिला प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग उठाई

रतलाम, 05 मई जिले के बंजली ग्राम क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और वहां फैलाए जा रहे अंधविश्वास को लेकर जिला प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा (बंटी) ने 4 मई को एक शिकायती आवेदन सौंपकर रतलाम-सैलाना रोड स्थित इस स्थल पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि सूचना के अधिकार (RTI) 2005 के तहत प्राप्त दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों के अनुसार, संबंधित भूमि खसरा क्रमांक 44 (रकबा लगभग 0.2000 हेक्टेयर) पूरी तरह से शासकीय दर्ज है। आवेदन के अनुसार, वर्ष 1956-57 से लेकर वर्तमान तक के रिकॉर्ड में यह भूमि सरकार के स्वामित्व में है, जिस पर किसी भी प्रकार की धार्मिक संरचना के निर्माण की कोई विधिक अनुमति नहीं ली गई है।

शिकायत में न केवल अवैध निर्माण, बल्कि वहां होने वाली गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि ​उक्त स्थल पर झाड़-फूंक और टोने-टोटके के माध्यम से लोगों के बीच अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। ​वर्तमान में वहां उर्स धार्मिक आयोजन की बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक आयोजन की आड़ में इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए भविष्य में चुनौती बन सकती हैं।

प्रशासन से की गई प्रमुख मांगें
​शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख बिंदु रखे हैं। शासकीय भूमि पर बिना अनुमति बनी दरगाह की जांच कर उसे तत्काल ध्वस्त किया जाए। अवैध अतिक्रमण और अंधविश्वास फैलाने वाले दोषियों पर सख्त केस दर्ज हो। बिना वैध अनुमति के प्रस्तावित उर्स आयोजन को तुरंत रोका जाए। भविष्य में इस प्रकार के अतिक्रमण को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। “यह सार्वजनिक हित और विधि व्यवस्था का मामला है। शासकीय भूमि का इस तरह दुरुपयोग और अंधविश्वास को बढ़ावा देना नियमों का सीधा उल्लंघन है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र ही उचित कदम उठाएगा।”

नरेंद्र शर्मा (बंटी), शिकायतकर्ता

Facebook
WhatsApp