
रतलाम 19 अप्रेल। श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय आयंबिल तप आराधिका तप चक्रेश्वरी अरुणप्रभाश्री जी म.सा, शतावधानी गुरुकीर्ति मसा, बाल साध्वी गुरू निधि मसा, तपज्योति अरुणकीर्ति जी मसा आदि ठाना 04 नागपुर से ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न करके रतलाम नगर में दी. 19 अप्रेल को पधार रहे है।
मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि दृढ़ संयमी मालव कीर्ति कीर्तिसुधा मसा आदि ठाना 04 नीमचौक में विराजमान है। उनके प्रवचन 09 से 10 लगातार चल रहे है। 19 अप्रैल रविवार को महासती जी बाजनखेड़ा से रतलाम नीमचौक स्थानक पर पधारेंगे।दो महान सतियों का मिलन समागम होगा। वर्ष 2022 का रतलाम नगर का ऐतिहासिक चातुर्मास हुआ था। महासतीजी के कल लगातार 472 वा आयम्बिल होने वाला है।
रविवार सुबह ठीक 7.15 पर महासतिया जी की अगवानी नगर निगम चौराहे पर की जाएगी
श्रीसंघ ने समस्त श्रावक श्राविकाएं, युवा और बच्चे उनकी अगवानी करने का आव्हान किया है।

