रतलाम/मृत्यु के बाद भी मानवता की मिसाल ; श्यामलाल (सोनू )भावसार का निधन परिजनों की सहमति से संपन्न हुई नेत्रदान प्रक्रिया, दो जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी

रतलाम/शहर के राजीव नगर जवाहर नगर निवासी रमेशचंद्र भावसार के पुत्र श्यामलाल (सोनू )भावसार के निधन के पश्चात नेत्रम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल ,संजय भावसार ने उनके भाई पवन भावसार, भारत भावसार एवं अन्य परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई।

डॉ. मुथा के निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व मे नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह,विनोद कुशवाहा, भावना कुशवाहा नेनेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने हेतु नेत्रम संस्था के सदस्य शीतल भंसाली ने अपनी वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई।

उन्होंने टीम को दिवंगत के निवास स्थान से मेडिकल कॉलेज तक पहुँचाने तथा वापस लाने की जिम्मेदारी भी निभाई इस अवसर पर हेमन्त मूणत ओमप्रकाश अग्रवाल, शीतल भंसाली, नवनीत मेहता, शलभ अग्रवाल, सुशील (मीनू) माथुर,संजय भावसार उपस्थित रहे।

अंत में नेत्रम संस्था एवं मेडिकल कॉलेज द्वारा परिजनों को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनकी उदारता,संवेदनशीलता एवं मानवता के प्रति समर्पण का सम्मान किया गया। संस्था ने इस पुनीत कार्य के लिए परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज से भी नेत्रदान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

Facebook
WhatsApp