रतलाम/अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का शुभारंभ कल होगा ; देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी लेंगे भाग

रतलाम, 19अप्रैल। जिला डायरेक्ट वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘अखिल भारतीय शूटिंग बॉल स्पर्धा’ का शुभारंभ कल सोमवार को होने जा रहा है। रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देश, प्रदेश और जिले की प्रतिष्ठित टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी

स्वर्गीय आर.आर.व्यास,रामचंद्र भाटी,शांतिलाल जैन डैडी,सुरेशसिंह भदोरिया,बसंतीलाल क्षत्रीय की स्मृति में 20-21 अप्रैल को रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर आयोजित की जा रही है।

अखिल भारतीय शूटिंगबाल स्पर्धा का सोमवार को सायंकाल 6.00 बजे मंडल रेल प्रबंधक अश्विन कुमार के मुख्य अतिथि में एवं दिनेशचंद्र सियाल सीनियर वाईस प्रेसिडेंट ईफ्का लैबोरेट्रीज की अध्यक्षता में तथा विशिष्ट मेहमान अक्षय कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक,पीयूष पांडे सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर,अविनाश कुमार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,अजय भी ठाकुर सेवानिवृत वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक की उपस्थिति में शुभारंभ होगा।

समापन 21 अप्रैल मंगलवार को रात होगा समापन अवसर पर नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन,बडऩगर विधायक जितेंद्र पंडया सहित अन्य गणमान्य आमंत्रित किए गए हैं।

प्रतियोगिता में शुभारंभ अवसर पर रतलाम,धामनोद, सैलाना, शिवगढ़, रावटी, पिपलोदा, बाजना, करमदी, आलोट, जावरा, नागदा, उज्जैन, चित्तौडग़ढ़,इंदौर सहित प्रदेश की टीमें भाग लेगी।

21 अप्रैल को महाराष्ट्र, मालेगांव, उत्तर प्रदेश,दिल्ली, कोटा ,भोपाल, दाहोद,खरगोन, सांवेर, हरसोल, दलोट, मल्हारगढ़ सहित अन्य टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 नगद, उपविजेता 15555, तृतीय विजेता 9999, चतुर्थ उपविजेता को 7777 रू. की नगद राशि प्रदान की जाएगी,साथ ही सभी को ट्राफी भी प्रदान की जाएगी एवं अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों के लिए स्वास्थ्य शिविर जीडी हॉस्पिटल रतलाम द्वारा आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें आयोजन समिति के मुकेश परमार नगर परिषद अध्यक्ष ताल, यूं एल भाटी, भगतसिंह भदौरिया, शाहनवाज़उद्दीन कुरैशी,सालार हुसैन बादशाह, मुबारीक आर खान, महेश सोलंकी,श्रेणिक जैन पोहा वाला, संजय व्यास मालवा ऑक्सीजन, मुकेश शर्मा आकार प्रकार, विनोद पिरोदिया, रवि कटारिया, राजेश क्षत्रीय, आदि उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समिति का गठन किया गया जिसमें स्कोरर, निर्णायक एवं अनुशासन समिति एवं अपील समिति में सर्वश्री एबी राजीव, कमलनयन व्यास, विमल जैन, अनुराग शर्मा, अभिषेक श्रीकांत वर्मा, योगेन्द्रसिंह राठौड़, कैलाश गिरी, अशोक गौयल, गोपाल सिंह परमार, हरिराम पमार, हीरालाल परमार, विनोद वर्मा, मनोहर पचौरी, शंकर लाल मालवीय,बृजपाल सिंह,विष्णु सविता शर्मा, योगेश त्रिवेदी, ओमप्रकाश गांधी, मोईउद्दीन खान, याकुब मंसुरी, डॉ. एफ.आर. खान, रखबचंद गंाधी, रामविलास शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष चंद्र व्यास, सुरेश चंद्र व्यास, जगदीश पनोला, कमलजीत सिंह, राजवंत सिंह, सुरेश वर्मा, सुधीर दुबे, मुकेश यादव,यू एल जायसवाल, संजय चौहान, दीपक मूणत आदि मनोनित किए गए है।

उक्त जानकारी जिला डायरेक्ट वॉलीबॉल संघ एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रकाशचन्द्र व्यास द्वारा दी गई है।

Facebook
WhatsApp