रतलाम/संत महात्माओं,गौ भक्तो और हिन्दू समाज द्वारा कालका माता मंदिर निकली जायेगी वाहन रैली ; गौ हत्या बंद हो और गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए की मांग को लेकर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को सौंपा जायगा ज्ञापन

रतलाम। गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत प्रमुख संत महात्माओं के नेतृत्व में गौ भक्तो और हिन्दू समाज द्वारा आज सुबह 11 बजे गौ हत्या पूरी तरह से बंद हो और गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए की मांग को लेकर कालका माता मंदिर रतलाम से वाहन रैली निकाल कर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर रतलाम को तहसीलदार कार्यालय महु रोड पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री और राज्यपाल आवेदन पत्र दिया जाएगा।

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूरे देश में पांच हजार तहसील मुख्यालयों पर 27 अप्रैल को एक साथ आवेदन पत्र दिया जाएगा आवेदन पत्र के पश्चात तीन माह तक इंतजार किया जाएगा तीन माह में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा आशा अनुकूल उत्तर और परिणाम नहीं मिलता है तो पुनः 27 जुलाई को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधीश महोदय को आवेदन पत्र दिया जाएगा इसके पश्चात तीन माह इंतजार किया जाएगा, तीन माह में आशा अनुकूल उत्तर और परिणाम नहीं मिलने पर देश के सभी प्रदेशों की राजधानी पर प्रदेश स्तरीय एकत्रित होकर मुख्यमंत्री महोदय और राज्यपाल महोदय को आवेदन पत्र दिया जाएगाइसके पश्चात भी अनुकूल उत्तर और परिणाम नहीं मिलने पर देश व्यापी संतो महात्माओं और गौभक्तों द्धारा प्रधानमंत्री को आवेदन पत्र दिया जाएगा

उक्त जानकारी राधेश्याम बोदलीया, जनक नागल, ललित गोस्वामी,मुकुल पंवार,कुंदन गवली,रोहित तेली, यशवंत जेठानीया, गनी शक्तावत ,अनिल पांचाल , रोनी, धर्मेंद्र शर्मा आदि द्वारा देते हुए नगर के सभी संत महात्माओं गौभक्तों एवं हिन्दू समाज से आग्रह किया है कि दिनांक 27 अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे कालका माता पर एकत्रित होकर गौ हत्या पूरी तरह बंद हो और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए के अभियान में शामिल होकर सहभागिता प्रदान करें

Facebook
WhatsApp