रतलाम/​परशुराम युवा संघ के नेतृत्व मे निकली शौर्य वाहन यात्रा ;ब्राह्मण समाज ने दिखाई एकजुटता; दिलबहार चौराहे पर भव्य प्रतिमा स्थापित हो ओर परशुराम चौराहा बनाने की उठी मांग

रतलाम,05 मई परशुराम युवा संघ के नेतृत्व स्थानीय रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित लायन्स हॉल से समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा एक विशाल ‘शौर्य वाहन यात्रा’ का सफल आयोजन किया गया। इस यात्रा में समाज के हजारों युवाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने वाहनों पर सवार होकर अपनी एकता और गौरव का भव्य प्रदर्शन किया।

प्रमुख मांगें और उद्देश्य

यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख ‘दिलबहार चौराहे’ का नाम बदलकर ‘भगवान श्री परशुराम चौराहा’ घोषित करवाना है। इसके साथ ही समाज की पुरजोर मांग है कि उक्त चौराहे पर आराध्य देव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

यात्रा का मार्ग

सायंकाल 5 बजे लायन्स हॉल से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग “जय परशुराम” और “विप्र एकता जिंदाबाद” के नारों से गुंजायमान रहा। केसरिया ध्वजों और उत्साहपूर्ण जयकारों के साथ निकले इस जुलूस का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

समाज का संकल्प: आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज के स्वाभिमान की आवाज है। यदि प्रशासन द्वारा चौराहे के नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग को शीघ्र स्वीकार नहीं किया गया, तो आगामी समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये रहे ​उपस्थिति

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी,मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं और पुलिस प्रशासन का शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

Facebook
WhatsApp