उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश आईटी संयोजक हितेश नागदेव, संभाग प्रभारी डॉ. लता वानखेड़े एवं जिला प्रभारी श्रीमती बबीता परमार की सहमति से यह निर्णय लिया गया है
नियुक्तियों के तहत गजेंद्र परमार को भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण मीडिया प्रभारी एव मुकेश गांधी को भाजपा आईटी विभाग जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में उनका अनुभव और समर्पण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए दायित्वों के साथ पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

