युगदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एतिहासिक निर्णय, हम पुनः विश्व गुरु बनने जा रहे- विधायक मालिनी गौड़

अधिनियम से भारत ही नहीं पूरे विश्व को संदेश – माला ठाकुर

इंदौर | 14 अप्रैल लता मंगेशकर ऑडिटोरियम, वीआईपी परस्पर में मंगलवार को नगर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक उषा ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिव्या गुप्ता, श्वेतांबर जैन समाज महिला संघ अध्यक्ष रेखा जैन, फाउंडर ऑफ क्षत्राणी संगम की सपना राठौर, एलियंट पंजाबी ग्रुप, शिल्पा ग्रोवर, विहिप प्रांत उपाध्यक्ष माला ठाकुर, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीयल मप्र महिला विंग अध्यक्ष श्रेष्ठा गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता रजनी भंडारी, इंदौर परस्पर सहकारी बैंक में वोट डायरेक्टर माया इंगले, पंजाबी महिला विकास समिति अध्यक्ष रितु ग्रोवर, नाट्यकर्मी मंजूषा जौहरी, शिक्षाविद संगीता उप्पल, विक्रम अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी कंचन दीक्षित की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि सदियों से दुनिया में भारत की पहचान उसकी परिवार आधारित संस्कृति से है, दुनिया में 200 से अधिक देश है, वह सभी देश अपने आप को पुरुष सत्ता से जोड़ते है, उनकी संस्कृति और समाज पुरुष आधारित है। सनातन संस्कृति के माध्यम से आदिकाल से हमारे देश में भारत माता की जय जयकार करता आ रहा है। हमारे ग्रह नक्षत्र में भी 9 ग्रह हैं उसमें भी हम पृथ्वी को माता मानकर आदर व्यक्त करते है।
उन्होंने कहा कि मप्र के पास राजस्थान की धरती की पन्ना धाय का उदाहरण हमारे सामने है, अपने राजपरिवार के राजकुमार को बचाने के लिए वह अपने बच्चे को पलंग पर लेटा देती है, दुश्मन मानसिंह उसे राजकुमार समझकर पन्ना धाय के सामने ही दो टुकड़े कर देता है, कोई मां अपने बच्चे को कलेजे के टुकड़े को कटता हुआ कैसे देख सकती है। यह हमारे देश में ही हो सकता है, हमारी महिलाएं ही संस्कृति की रक्षा के लिए, अपने देश की रक्षा सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर सकती है।उन्होंने कहा कि अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में सुशासन की उत्कृष्ट मिसाल हासिल की। अपने परिवार के लिए भी शासन का पहला दायित्व प्रजा के हित के लिए बताया,अहिल्या माता ने पूरा जीवन यशोदा माता की तरह अपने खून की बजाय प्रजा हित के लिए देवी बनकर शासन चलाया रानी दुर्गावती मप्र की धरती तो वीरांगनाओं के पराक्रम और शौर्य से भरी पडी है।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस की महिला नेताओं ने वंदे मातरम का अपमान किया और कॉंग्रेस के अध्यक्ष उसका बचाव करें, ये कैसी बात है, प्रदेश में अनेक जगह और इंदौर में बहुत सी जगह मुस्लिम बहनों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गान किया। वंदे मातरम हमारे गौरवशाली अतीत का विजय मंत्र है। ये कॉंग्रेस देश को फिर से उसी रास्ते पर ले जाने का प्रयास कर रही जैसे राम मंदिर के नाम पर दंगे करवाती थी, राम मंदिर निर्माण की बात होती थी तो गलत गलत बयान देकर दंगा करवाया जाता था। तीन तलाक के विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय कर दिया कि मुस्लिम बहनों के जीवन को नरक मत बनाओ, लेकिन कॉंग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते सुप्रिम कोर्ट के निर्णय को बदल दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के ख़िलाफ़ लोकसभा से कानून बनाकर उनके जीवन में खुशियां लौटाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा राम मंदिर बना, एक पत्ता भी नहीं खड़का, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है, दुनिया देख रही है। आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी जयंती है, उन्होंने गरीबों, वंचितों, शोषितों और बहनों के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है, जो लड़ाई अम्बेडकर जी ने 100 साल पहले महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ना प्रारंभ की थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आसमान की ऊँचाई पर ले जाकर 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का मान बढ़ा रहे है, उनका सम्मान बढ़ा रहे है। नारी शक्ति की यह अद्वितीय जीत है, हम सब इस 21 शताब्दी के सबसे बड़े निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दे।
विधायक मालिनी गौड़ ने कहा जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। हमारी संस्कृति में नारी को ज्ञान, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। आज युगदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से एतिहासिक निर्णय लेने जा रही है। यह निर्णय राजनीति का नहीं बल्कि हमारे धर्म, हमारी परम्परा और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का निर्णय है। हम पुनः विश्व गुरु बनने जा रहे है।
विहिप नेता माला ठाकुर ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या माता की 300 वी जयंती पूरा देश मना रहा है और वंदे मातरम के 150 वीं जयंती वर्ष, ऐसे में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का आना, लोकसभा और राज्यसभा में बहनों की प्रतिभागिता बढ़ना केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को संदेश है कि भारत नारियों की पूजा करने की बात सिर्फ कहता नहीं है बल्कि यह हम सब के भावों में है।
सम्मेलन का संचालन सुनयना शर्मा ने एवं आभार रेखा जैन ने माना। वंदे मातरम की प्रस्तुति राजेंद्र नगर साँस्कृतिक मंडल द्वारा दी गई।इस अवसर पर अंजू माखीजा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीप्ति हाडा, कंचन गिदवानी, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, स्वाति कशीद, निधि बंग, सुधा सुखयानी, शिवानी अड़सपुरकर, वृंदा गौड़, शैलजा मिश्रा, रीना मालवीय, कोमल बाली, ज्योति तोमर और पद्मा भोजे सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।
महिलाओं को सम्मान, पुरुष नेता मंच के सामने बैठे
महिला सशक्तिकरण की तस्वीर सम्मेलन में दिखाई दी। मातृशक्ति ने ही पूरा सम्मेलन संचालित किया। मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिनंदन मातृशक्ति ने किया, संचालन से लेकर स्वागत और आभार भी महिलाओं ने किया। महिलाओं के सम्मान में पुरुष नेता मंच के सामने दर्शक दीर्घा में बैठे, जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी राम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, हरिनारायण यादव, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, वरुण पाल मंच के सामने बैठे।

