रतलाम /युवाओं को स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में एस वाय एस(SYS) साइक्लोथान का भव्य आयोजन हुआ डॉ. राहुल पंजाबी के संयोजन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली और पौधारोपण जैसे सराहनीय प्रयास किए गए, जिसमें शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
साइकिल रैली का शुभारंभ शहर सराय से हुआ रैली को डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घंनगोरिया, रक्षित निरीक्षक मोहन भरावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 13 किलो मीटर दूरी तय कर डेलनपुर स्थित शीतल तीर्थ पहुंची पूरे मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर साइकिल चालकों का उत्साहवर्धन किया और भव्य स्वागत किया।
शीतल तीर्थ पर समापन और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
13 किलोमीटर का सफर तय कर रैली शीतल तीर्थ परिसर पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर शीतल तीर्थ परिसर में डीआईजी निमिष अग्रवाल, शीतल तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन, डॉ. राहुल पंजाबी और उपस्थित युवाओं ने मिलकर पौधारोपण किया। पर्यावरण को सहेजने के उद्देश्य से डॉ. जैन ने सभी उपस्थित जनों को रोपे गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने की भावपूर्ण शपथ भी दिलवाई। संयोजक डॉ. राहुल पंजाबी ने आभार माना।
डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण करना आवश्यक है
डॉ सविता जैन ने कहा कि हम जितना प्रकृति के नजदीक जाएंगे प्रकृति उतनी हमारे नजदीक आएगी तथा हमारी सुरक्षा करेगी
यह थे मौजूद
इस दौरान डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता, चिंटू पावेचा ,अंकित लिंबोदिया, अभिषेक रावल, गिरिराज राठौड़, शुभम तिवारी, रिक्की जैन, रौनक सोनी व युवक व युवतियां मौजूद थी संयोजक डॉ. राहुल पंजाबी ने आभार माना।

