रतलाम, 20 अप्रैल जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 14 पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है। इसमें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल हैं। सोमवार को शाम को एक आदेश जारी किया जिसमें थाना प्रभारी (टीआई) को लाइन अटैच किया
एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, यातायात थाने और विभिन्न थानों में पदस्थ जवानों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित कर्मचारी अपनी वर्तमान इकाई से कार्यमुक्त होकर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। यह आदेश आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा। अचानक हुए इस फेरबदल को सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दृष्टि से देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, माणकचौक थाना प्रभारी पातिराम डावरे को लाइन अटैच किया गया है। बताया गया है कि इनके स्थान पर नई नियुक्ति मंगलवार तक की जाएगी। पातिराम डावरे को लाइन अटैच करने का कारण कानून व्यवस्था में कथित कमजोरी को माना जा रहा है। गत दिनों कनेरी में दो युवकों के शव मिले थे और इस मामले में पुलिस जांच में तकनीकी रूप से कुछ कमी पाई गई थी। इसके बाद से ही थाना प्रभारी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था।
तबादले की सूची

इसके अतिरिक्त, एसपी अमित कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत 14 प्रधान आरक्षकों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, यातायात थाने में पदस्थ राहुल राठौर को आलोट, शैलेंद्र सिंह को डीडी नगर, जयंतिलाल को ताल और विजय झोडिया को माणकचौक भेजा गया है। माणकचौक थाने के सुधीर सिंह को रिंगनोद, शिवगढ़ के धीरेंद्र सिंह शिवपाल सिंह को औक्षे जावरा स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन से कमल सिंह नावडे़ को ताल, फिरोज मंसूरी को स्टेशन रोड और दशरथ पाटीदार को आलोट भेजा गया है। स्टेशन थाने के कृष्णपाल सिंह को आलोट, डीडी नगर से अर्चना बाथरी को रावटी, नामली से रामचंद्र बारोड को औक्षे रतलाम और औक्षे रतलाम से धीरज गावडे़ को डीडी नगर स्थानांतरित किया गया है।

