जावरा/ भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की पुण्यतिथि पर गौसेवा कर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ;राजनीति के संत थे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय, अंत तक नहीं छोड़ा रिश्तों और जमीन से नाता

जावरा (नि.प्र.) मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ नाम केवल पदों से नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व और जनविश्वास से इतिहास बनाते हैं। ऐसा ही एक नाम था डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय”, मंदसौर संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ वह नेता रहें जिन्होंने 1962 में जावरा विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलाश नाथ काटजू जैसे दिग्गज को पराजित कर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

उनकी पुण्यतिथि पर केवल उनके राजनीतिक जीवन को याद करना पर्याप्त नहीं उन्हें समझना है तो उनके अंतिम दिनों को पढ़ना और महसूस करना होगा क्योंकि वहीं एक जननेता का सबसे मानवीय चेहरा दिखता है

उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय की स्मृति मे गोपाल इफ़्तेखार गौशाला मे गो सेवा कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कोठारी नें व्यक्त किए, इस अवसर पर जनसंघ के पूर्व नगर अध्यक्ष दीनदयाल मेहता नें कहाँ की डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय उन नेताओं में थे, जिनकी राजनीति में संघर्ष था, लेकिन व्यवहार में विनम्रता थी जावरा से डॉ. कैलाश नाथ काटजू को हराने वाला यह नेता जनसंघ और भाजपा की राजनीति का मजबूत स्तंभ बना, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में उतना ही सरल रहा, मंदसौर संसदीय क्षेत्र ने उन्हें आठ बार संसद भेजा क्योंकि लोगों को उनमें नेता कम अपना प्रतिनिधि अधिक दिखता था,आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी पुरानी बात की अब राजनीति में शोर अधिक और संवेदनाएं कम दिखाई देती हैं तब बाबूजी का वह वाक्य फिर कानों में गूंजता है ।
लेकिन स्मृतियों में आज भी वैसे ही जीवित हैं शांत सहज और जनसेवा के प्रति समर्पित‌ राजनीति के संत डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय (बाबूजी) को पुण्यतिथि पर सादर नमन अर्पित करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प हम सभी लेवें

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा नें कहाँ की हमारें जैसे हजारों कार्यकर्त्ताओ को गढ़ने का कार्य डॉ. पाण्डेय नें किया है, बेदाग व सरल व्यक्तित्व डॉ. पाण्डेय जी नें राजनीती मे सादगी व सुचिता को स्थापित किया, श्रद्धांजलि सभा के पूर्व सभी नें गौमाता को चारा खिलाया,

इस अवसर पर संचालन जिला भाजपा महामंत्री महेश सोनी द्वारा किया गया व आभार नगर महामंत्री अनिल धारीवाल नें व्यक्त किया

उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया इस अवसर पर विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, जिला महामंत्री महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री अनिल धारीवाल, मनीष ऊटवाल, दीनदयाल मेहता, प्रकाश खंडेलवाल, अभय कोठारी, अशोक आंटिया, नंदकिशोर महावर, प्रमिला धारीवाल, संतोष शर्मा,वीरेन्द्रसिंह चौहान,राजेश धाकड़,सत्यनारायण पांचाल, मुकेश प्रजापत, शिखर धारीवाल, सुरेश चोरडिया, पंकज कांठेड,अजय सकलेचा, अनिल मोदी,सोनू यादव,मोतीलाल यदुवंशी, मनोहर पांचाल,सुरेश पोरवाल, प्रमोद पुरोहित, अजयसिंह भाटी, अब्बास बोहरा, रजत सोनी, शीवेन्द्र माथुर, अनिल त्रिवेदी,दसरथ कसनिया, इफ़्तेख़ार पठान, अफाक अहमद, रुस्तम शाह,संजय रुनवाल,इरफ़ान खान, अतुल त्रिवेदी, शरीफ कुरैशी उपस्थित थे | गो सेवा के पश्चात सभी कार्यकर्त्ता ग्राम सूजापुर पहाड़ी पर स्थित डॉ. लक्ष्मीनारायण जी पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचे जहाँ सभी नें श्रद्धा सुमन अर्पित किए |

Facebook
WhatsApp