इंदौर /नारी शक्ति वंदन अधिनियम : पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को दिया धन्यवाद – स्कूटी पर सवार होकर महिलाओं ने निकाली रैली,रीगल चौराहे पर बनाई मानव श्रृंखला

इंदौर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जगह जगह आयोजन हो रहे हैं, इसी श्रृंखला में बुधवार को देवी माँ अहिल्या मातृशक्ति मंच द्वारा देवी अहिल्या प्रतिमा राजवाड़ा चौक से गांधी प्रतिमा तक स्कूटी रैली निकाली गई।
रैली में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, शिवानी अड़सपुरकर, निधि बंग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देने के लिए स्कूटी पर सवार होकर रीगल स्थित गांधी प्रतिमा पहुंची।

रैली की शुरूवात नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और पदाधिकारियों ने राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके पश्चात स्कूटी रैली प्रारंभ हुई।

रैली कृष्णापूरा पूल से होते हुए जेल रोड, एम जी रोड होते हुए रीगल चौराहे स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंची, यहां महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए मानव श्रृंखला बनाई। राजवाड़ा पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मोदी जी को धन्यवाद देते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। महिलाएं हाथों में नारी शक्ति का सामर्थ्य- विकसित भारत की पहचान, सशक्त नारी- सशक्त भारत, पंचायत से पार्लियामेंट तक- निर्णय में नारी, नवभारत की तैयारी, नारियों को मिलेगा अधिकार- धन्यवाद मोदी सरकार के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर स्कूटी पर सवार हुई।

यात्रा में मंजू ठाकुर, मोनिका सबनिस, स्निग्धा मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

Facebook
WhatsApp