इंदौर/बिजली उपभोक्ताओं से की सीधे बात ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ; विद्युत आपूर्ति में लापरवाही पाए जाने पर दो इंजीनियरों को नोटिस

इंदौर 19 मई प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार रात इंदौर शहर के बिजली सब स्टेशनों का दौरा किया, उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधे बात की, बिजली आपूर्ति के संबंध में प्रथम दृष्टया स्थानीय इंजीनियरों की लापरवाही पाए जाने पर दो के खिलाफ नोटिस जारी करने कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जामंत्री श्री सिंह ने इंदौर के ओल्ड पलासिया पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया, कुछ उपभोक्ताओं ने बार बार बिजली जाने की शिकायत की। इस पर ऊर्जामंत्री ने कहा कि इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, उन्होंने मुख्य अभियंता आरसी जैन को ओल्ड पलासिया, मनोरमागंज क्षेत्र के बिजली इंजीनियरों सत्यप्रकाश जायसवाल और कमलेश टाले को नोटिस देने के निर्देश दिए

मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि मैंटेनेंस गुणवत्ता से हो ताकि बिजली बार बार न जाए, मैंटेनेंस की सूचना स्थानीय रहवासियों को दी जाए। बिजली आपूर्ति के संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिहं चौहान,कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया, शहर अधीक्षण अभियंता डीके गाठे आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर दो इंजीनियरों को मंगलवार दोपहर नोटिस जारी कर दिए गए, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Facebook
WhatsApp