इंदौर /नारी शक्ति वंदन पर भाजपा कार्यालय में मना जश्न, महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई, हर्ष नृत्य किया – इस बिल से महिला राष्ट्र का नेतृत्व करेगी – सुमित मिश्रा

इंदौर 16 अप्रेल शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिला मोर्चा द्वारा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, अंजू मखीजा, पद्मा भोजे की उपस्थिति में जश्न मनाया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एतिहासिक बताते हुए कार्यालय पर जश्न मनाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे सहित उपस्थित बहनों को मिठाई खिलाकर अधिनियम के लिए बधाई दी।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सम्मान, समान अवसर एवं निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। भारतीय जनता पार्टी सदैव नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के संकल्प के साथ कार्य करती रही हैI इस बिल से आने वाले समय में मातृशक्ति देश का नेतृत्व भी करेगी। इस एतिहासिक निर्णय के लिए मैं पूरे भाजपा परिवार की और से मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

महिला मोर्चा की बहनों ने कार्यालय के बाहर मोदी है तो मुमकिन है, सशक्त नारी – सशक्त भारत, मोदी जी जिंदाबाद जैसे नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। भाजपा ध्वज लेकर बहनों ने हर्ष नृत्य किया। इस अवसर पर कार्यालय के समक्ष जोरदार आतिशबाज़ी भी की गयी।

इस अवसर पर कंचन गिदवानी, इंदू श्रीवास्तव, स्वाति काशिद, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, वृंदा गौड़, सुधा सुखयानी, शिवानी अडसपुरकर, निधि बंग, रचना गुप्ता, साधना दगडे, निशा यादव, बरखा मालू सुषमा पटेल, लीना तिवारी, सविता पटेल, ज्योति पंडित, अनिता व्यास, नारायणी बरेठा, सोनिका केजरीवाल, पिंकी बैतव,अरुणा पाठक, सरिता बहरानी, हेमलता नरवले, आशा मंत्री, मनजीत जिजा, बुलबुल वर्मा, युक्त बर्वे, अंजलि उपेंद्र जैन, प्रीति चौहान, सुदर्शना राठौर, चित्रा हार्डिया, सुनीता पिपलिया, ज्योति शर्मा जूनियर, डिंपल राम शर्मा, डॉ विनीता कुमार, रीना जोशी, नेहा कजवाड़कर, शीतल थोरात सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थीं।

Facebook
WhatsApp