रतलाम में ‘रत्नपुरी शामियाना महोत्सव’ का भव्य आयोजन ;मध्यप्रदेश के 57 जिलों के टेंट व्यवसायी हुए शामिल,विभिन्न मांगों को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन

रतलाम /सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका चंपा विहार में रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया समागम में मध्य प्रदेश के 57 जिलों सहित इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सतना और कटनी जैसे बड़े शहरों के टेंट, लाइट, साउंड, कैटरर्स, फ्लावर और जनरेटर व्यवसाय से जुड़े प्रदेशभर के पदाधिकारी और कारोबारी शामिल हुए

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि जिंदल रहे अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह तनुजा ने की इस अवसर महापौर प्रहलाद पटेल,रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल राव, अजय सरावगी ,रामबाबू शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजेश हार्डिया, संजय जैन के विशेष आतितथ्य में मौजूद रहे

भगवान गणेश की वंदना से हुआ भव्य शुभारंभ

मीडिया प्रभारी सुनील पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान गणेश जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद व्योम ग्रुप ने मनमोहक ‘गणेश वंदना’ और सोनाक्षी चावड़ा ने सुमधुर ‘स्वागत गीत’ प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत

टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनोखीलाल दख, सचिव जयंतीलाल जैन, कोषाध्यक्ष मोहनलाल भंडारी, संयोजक सुभाष मूणत, सहसंयोजक आशुतोष वशिष्ठ, संदीप बोथरा ,राकेश मोदी, महेंद्र डांगी, नवल किशोर अग्रवाल, रागिनी वशिष्ठ, सोनाली पोरवाल, रंजीत सिंघल आदि ने किया

डॉ रवि जिंदल ने कहा कि हमारे देश में संगठन समस्या का समाधान करता है आवश्यकता आविष्कार की जननी है हमें हर कार्य अच्छे से करना चाहिए।

परमजीत सिंह खनूजा ने कहा भोपाल में भी जल्द ही भव्य ‘भोजपाल महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। खुशियों के हर उत्सव के पीछे टेंट व्यवसायियों का अमूल्य योगदान रहता है।

रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि जब भी किसी परिवार में खुशियों का उत्सव सजाता है जब किसी बेटी की विदाई होती है जब किसी बेटे के सिर पर सेहरा सजता है जब किसी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होता है जब किसी विद्यालय में दीक्षांत समारोह होता है तो उनके पीछे आयोजन को सफल करने वाले टेंट व अन्य व्यवस्था करने वालो की अहम भूमिका रहती है किंतु वे लोग सामने नहीं आते हैं ये सभी लोग अभिनंदन के पात्र हे

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि
“टेंट व्यवसायी वो हुनरमंद लोग हैं, जो अपनी मेहनत और कला के दम पर ‘जंगल में भी मंगल’ कराने का सामर्थ्य रखते हैं।” यह तो शिल्पी है।

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, संयोजक सुभाष मूणत का 101 किलो की माला से नागरिक अभिनंदन

महोत्सव के दौरान समिति की ओर से टेंट व्यवसाय की विभिन्न व्यावहारिक मांगों और समस्याओं को लेकर महापौर पटेल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिस पर सकारात्मक पहल का भरोसा मिला। ​इस समागम के सफल आयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाले कार्यक्रम संयोजक सुभाष मूणत का पूरी एसोसिएशन और अतिथियों द्वारा 101 किलो फूलों का विशाल हार और साफा पहनाकर ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के टेंट, लाइट, साउंड,केटरर्स, फ्लावर, जनरेटर व्यवसाय से जुड़े महेंद्र बोथरा, केसर सिंह जैन, वीरेंद्र बाफगावकर,संजय जैन, राजकुमार अग्रवाल, दिलीप बांठिया, जाकिर भाई, महेंद्र भण्डारी, राजू परीयानी, जतिन पगारिया, सुनील मूणत,बंटी मरमट, नीलेश पाठक, पवन कोठारी, सोनू राठौड़, गौरव जादोन, कपिल पंड्या, लोकेश परिहार, दीपक भटनागर, मनीष बोरीवाल,मदन खिमेसरा, कमल सिंघल कौशिक अग्रवाल,मयंक तिवारी आदि मौजूद थे

संचालन विकास शैवाल ने किया व आभार सह संयोजक संदीप बोथरा माना।

Facebook
WhatsApp