भोपाल/भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI का उग्र प्रदर्शन ; नीट पेपर लीक के विरोध में, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :एनएसयूआई

भोपाल 13 मई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा मंगलवार को नीट पेपर लीक मामले के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार एवं परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

यह विरोध प्रदर्शन NSUI जिला उपाध्यक्ष वंश कनोजिया एवं तकनीकी विभाग जिला अध्यक्ष पीयूष पवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया कार्यकर्ताओं ने नीट यूजी परीक्षा में हुई अनियमितताओं को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

NSUI जिला उपाध्यक्ष वंश कनोजिया ने कहा, “देशभर के लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य का सपना देखते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक उन सपनों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। NSUI छात्रों के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।”

तकनीकी विभाग जिला अध्यक्ष पीयूष पवार ने कहा, “नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है। यह केवल एक परीक्षा का प्रश्न नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है।”

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी एवं छात्रों को न्याय देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान अमन पठान, अंकित पटेल, ओजस शर्मा, अनुराग शुक्ला, अभिषेक यादव, संगम सहित आदि कार्यकर्ता मौजदू रहे।

Facebook
WhatsApp