जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार,सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पीपीओ जारी करने के एवज में मांग रहा था रिश्वत
जावरा/रतलाम भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन उज्जैन की लगातार जारी मुहिम के तहत सोमवार को जावरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लोकायुक्त की टीम ने संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों…
