रतलाम सेलाना/प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम जिला कलेक्टर द्वारा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी किए गए आधिकारिक आदेश (क्रमांक 309/स्थापना/2026, दिनांक 18/06/2026) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से कई अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की नवीन पदस्थापना की गई है।
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को नवीन प्रभार सौंपे गए हैं
तरुण जैन (संयुक्त कलेक्टर): वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी, सैलाना के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब अनुविभागीय अधिकारी, रतलाम शहर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है
श्रीमती रचना शर्मा (संयुक्त कलेक्टर): वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी, आलोट थीं, जिन्हें अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जावरा नियुक्त किया गया है
विवेक सोनकर (प्रभारी डिप्टी कलेक्टर): वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी, रतलाम ग्रामीण के पद पर थे, जिन्हें अब अनुविभागीय अधिकारी, आलोट बनाया गया है
सुनील जायसवाल (प्रभारी डिप्टी कलेक्टर): वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जावरा के रूप में सेवाएं दे रहे थे, जिन्हें अब अनुविभागीय अधिकारी, सैलाना की कमान सौंपी गई है
सुश्री आर्ची हरित (डिप्टी कलेक्टर): वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी, रतलाम शहर थीं, जिन्हें अब अनुविभागीय अधिकारी, रतलाम ग्रामीण के पद पर स्थानांतरित किया गया है
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश की प्रतिलिपियां शासन के संबंधित विभागों, संभाग आयुक्त उज्जैन, पुलिस अधीक्षक रतलाम सहित सभी संबंधित तहसीलदारों और अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही और सूचनार्थ भेज दी गई हैं

