
रतलाम। आम आदमी पार्टी ने गैस सिलेंडर के दामों में अत्यधिक मूल्य वृद्धि के खिलाफ रतलाम जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी के अंतर्गत रतलाम में शहीद चौराहे पर दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संयम शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 993 की वृद्धि करके आम जनता की जेबों पर बोझ डाला है, इसके साथ ही दुकानदारों-व्यापारियों को खाद्य सामग्री विक्रय करने एवं अपना व्यापार करने में मुश्किलें बढाई है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार से मांग करती है कि गैस सिलेंडर के बढ़ाए गए दामों को कम कर आम जनता एवं व्यापारियों को राहत दी जाए।
उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संयम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुशीर अहमद, जिलाध्यक्ष अजा प्रकोष्ठ मनमोहन बौरासी, जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राधेश्याम मेहता, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जाकिर हुसैन, जिला संयुक सचिव लालू चारेल एवं कर्मठ कार्यकर्ता राम भरोसे आदि पार्टी के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
उक्त जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने दी।

