भोपाल में छात्रों के लिए निशुल्क ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शुरू ; Hitech Group of Institutions शिवाजी नगर में आयोजित

भोपाल व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, टी.टी. नगर की छात्राओं के लिए निशुल्क On-the-Job Training (OJT) का शुभारंभ 1 मई से किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षा योजना (समग्र शिक्षा) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के IT-ITES संकाय की कुल 49 छात्राओं को शामिल किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रशिक्षण माँ हिंगलाज सेवा समिति के सौजन्य से निशुल्क रूप से Hitech Group of Institutions, शिवाजी नगर, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। यहां छात्राओं को वास्तविक कार्य वातावरण में प्रायोगिक ज्ञान एवं तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसकी न्यूनतम अवधि 20 दिन निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को कंप्यूटर, आईटी सेवाओं तथा अन्य तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष एवं संचालक अनिल मालवीय ने बताया कि इस प्रकार की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग से छात्राओं को वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनके कौशल में वृद्धि होती है और वे भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार होती हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

वहीं, मनीषा जैसवाल, Vocational Trainer (IT-ITES) (9752407107) ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपनी सैद्धांतिक जानकारी को व्यावहारिक रूप में लागू कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेंगी।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पहल को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया है। इस प्रशिक्षण से छात्राओं में रोजगारोन्मुखी कौशल का विकास होगा, जिससे वे आने वाले समय में आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Facebook
WhatsApp