रतलाम/पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण ओर श्रद्धांजलि अर्पित ; रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी द्वारा

रतलाम, 30 अप्रैल।रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने नियुक्ति की घोषणा के बाद गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुवार सुबह श्री सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ दीनदयाल नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद वे 80 फीट रोड रतनपुरी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पहुंचे और वहां भी माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, राकेश नागर, करण वशिष्ठ सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व के लिए श्री सोनी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Facebook
WhatsApp